iQ00 11S: iQOO कंपनी मार्केट में जल्द अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का यह स्मार्टफोन iQ00 11S नाम से मार्केट में 4 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी द्वारा लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन का एक पोस्टर सामने आया है, जिसमें आइकू (iQOO) के इस अपकमिंग फोन के टॉप एंड वेरिएंट का कॉन्फिगरेशन बताया गया है। कंपनी द्वारा जारी इस पोस्टर के अनुसार यह फोन 16GB तक की LPDDR4x रैम और 1 टीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इस फोन में आपको 8GB तक की वर्चुअल रैम भी देखने को मिलने वाली है।
iQ00 11S की कीमत और फीचर्स
एक दूसरी रिपोर्ट के अनुसार यह फोन चार स्टोरेज ऑप्शन के साथ आने वाला है, जिसमें आपको – 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 256GB एवं 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 1 टीबी स्टोरज ऑप्सन मिलेगा। इस साथ यह स्मार्टफोन तीन कॉलर ऑप्सन में आने वाला है। जिसमें आपको ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिलेगा। फिलहाल कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है।
iQ00 11S के स्पेसिफिकेशन
iQ00 11S स्मार्टफोन में आपको 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78inch का E6 2K AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। यह स्मार्टफोन snapdragon 8 gen 2 चिपसेट प्रोसेसर के सपोर्ट पर काम करेगा। इसमें आपको 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक के UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन मिलने वाला है। वहीं अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको Wi-Fi और ब्लूटूथ के साथ यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन देखने को मिलने वाले है।
iQ00 11S का कैमरा
वहीं इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसके रियर पैनल में आपको LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलने वाला है। जिसमें 50MP के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13MP का टेलिफोटो सेंसर और एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें आपको 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन के पावर के लिए कंपनी इसने 200W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है। लीक रिपोर्ट में फोन के ओएस के बारे में कहा गया है कि यह ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3.0 पर काम करेगा।




