back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

iPhone पर 30 हजार रुपए की छूट, सिर्फ 2 दिन है आपके पास मौका

Amazon Sale : अमेजन सेल दो दिन लाइव रहेगी। इसमें सबसे सस्ता आईफोन मिलने की उम्मीद है। iPhone 13 को केवल 47,999 रुपए में खरीद सकेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। अमेजन (Amazon) की प्राइम डे सेल 20 जुलाई से शुरू होगा। इस सेल में स्मार्टफोन से अप्लायंस तक काफी कम प्राइस में मिलेंगे। इसमें सबसे खास डील iPhone 13 पर मिलेगी। इस फोन को साल 2022 में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन Amazon Prime Day के दौरान 47999 रुपए में उपलब्ध होगा। इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। इस कारण सभी यूजर इस डील का फायदा नहीं उठा पाएंगे।

iPhone 13 की एक्चुअल कीमत 59900 रुपए

iPhone 13 अभी अमेजन पर 49300 रुपए में बिक रहा है। स्मार्टफोन की एक्चुअल कीमत 59900 रुपए है। मतलब प्राइम डे सेल शुरू होगी तो एक्स्ट्रा बैंक ऑफर्स मिलेंगे। बता दें, यह हैंडसेट तीन स्टोरेज वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में आता है। इसे 79900 रुपए में लॉन्च किया गया था। ऐसे में फोन पर 30 हजार रुपए से ज्यादा की छूट मिल रही है।

फोन के फीचर

iPhone 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इसका रेजोल्यूशन 2532 X 1170 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 460ppi दिया गया है। फोन A15 बायोनिक 5nm हेक्सा-कोर प्रोसेसर से लैस है। यह तीन स्टोरेज वैरिएंट में है। इसमें 128 GB, 256 GB और 512 GB शामिल हैं। फोन आउट ऑफ दी बॉक्स iOS 15 के साथ आया था। अभी iOS 17 मिल रहा है। पीछे की तरफ डुअल-कैमरा है। इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस लगा है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 3240mAh की बैटरी है। 

iPhone 13 के लॉन्च होने 

आईफोन 13 के बाद कंपनी ने साल 2023 में iPhone 14 लॉन्च किया था। दोनों स्मार्टफोन के बीच काफी फीचर समान हैं। इनका रेज़ोल्यूशन, स्क्रीन ब्राइटनेस और कलर समान है। दोनों फोन का डिजाइन एक जैसा है। iPhone 13 और 14 दोनों 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं और A15 बायोनिक चिपसेट से लैस हैं। iPhone 14 में एक्स्ट्रा GPU स्लॉट है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

iPhone 17 हुआ सस्ता! भारी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका, जानिए कैसे बन सकता है आपका

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में Apple iPhone 17 सीरीज अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर चल रही...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵