सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, जनरल वार्ड में किए गए शिफ्ट
सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, जनरल वार्ड में किए गए शिफ्ट

सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, जनरल वार्ड में किए गए शिफ्ट

नई दिल्ली, 22 जून (हि. स.)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार आने के बाद उन्हें सोमवार को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने दी है। कोरोना संक्रमित सत्येंद्र जैन का इलाज मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में चल रहा है जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई है। सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने के बाद उनको मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक खरे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in