back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP के दतियां में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन से अधिक लोगों के मौत की आशंका; 5 शव बरामद कई लापता

Datia Accident News: दतियां में लोगों से भरी एक डीसीएम मंगलवार रात अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के एक  निर्माणाधीन पुल के पास डीसीएम गाड़ी पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत होने की खबर आ रही है। इसके अलावा 30 से 35 लोग चोटिल भी बताए जा रहे हैं। दतिया कलेक्टर और एसपी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंच गए हैं।

दतियां में भीषण हादसा

खबरों के अनुसार दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बुहारा गांव के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण वाहनों को नदी पर रपटा बनाकर निकाला जा रहा था। लोगों से भरी एक डीसीएम मंगलवार रात को वहां से गुजर रही थी, इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर घुवारा नदी में गिर गई। बता दें कि डीसीएम में सवार लोग ग्वालियर के बिलहेटी गांव के रहने वाले हैं। यह लोग टीकमगढ़ के जतारा में लड़की को लेकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। लोगों को बचाने का काम जारी है।

नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त किया

शुरुआत में खबर आ रही है कि डीसीएम पलटने से हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि, राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की जान गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है और हमारी पहली प्राथमिकता लोगों का उपचार करवाना है।

तीन बच्चों सहित पांच के शव बरामद
दुर्घटना का शिकार हुई डीसीएम में बच्चों और महिलाओं समेत 50-60 लोग सवार थे। बता दें कि अब तक पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें एक 65 साल की महिला,18 साल का युवक, 3 बच्चे शामिल है। वहीं, इस हादसे में 10-12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵