back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: बेगूसराय में राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बीते रात अपराधियों ने एक राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव की है।

बेगूसराय, हि.स.। बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर बीते रात अपराधियों ने एक राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव का है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मो. मोनाजिर उर्फ जुम्मन के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोनाजिर अपने घर में सोया हुआ था। वहीं रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल से आए दो लोगों ने उसे बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना की आवाज सुनकर दौड़े परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। लेकिन चर्चा है कि मृतक की पुत्री का गांव के ही किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध किए जाने पर हत्या की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि मोहम्मद मोनाजिर उर्फ जुम्मन ने 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। लेकिन उसमें पराजित हो जाने के बाद दूसरे प्रदेश में जाकर काम करने लगा। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था, इसके बाद रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पटना हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई! बिजेंद्र यादव समेत 42 विधायकों को नोटिस, जानिए किन-किन नेताओं पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। ये नोटिस चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...