रितेश देशमुख और जेनेलिया ने वीडियो शेयर कर 'जनता कर्फ्यू' का किया समर्थन

रितेश देशमुख और जेनेलिया ने वीडियो शेयर कर 'जनता कर्फ्यू' का किया समर्थन

मोनिका शेखर 'जनता कर्फ्यू' भारत में सुबह 7 बजे शुरू हुआ, वहीं कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर लोगों को घर पर रहने और कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल जानकारी के साथ वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। अभिनेता रितेश देशमुख और पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके 'जनता कर्फ्यू' के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें लोगों से घर में रहने की अपील की है। रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा-'गुड मॉर्निंग इंडिया, घर पर रहें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें।' साथ ही देशमुख ने 'जनता कर्फ्यू' और 'भारत फाइट कोरोना' हैशटैग भी लगाया। उसके बाद अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वह लोगों को घर में रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वीडियो में अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा-'घर में रहिये स्वस्थ रहिये, वहीं जेलेनिया ने कहा-'इंडिया फाइट करो ना।' उसके बाद दोनों अपने चेहरे पर मास्क लगा लेते हैं और बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रगान 'जन..गण..मन' की धुन सुनाई देती है। रितेश देशमुख हाल में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' में नजर आए थे। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। माना जा रहा था कि फिल्म दूसरे हफ्ते 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर सिनेमाघर बंद कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर उद्योग जगत के प्रमुख चेहरों ने भी 'जनता कर्फ्यू' का पूरा समर्थन किया है। आज देश के सभी राज्यों में सन्नाटा पसरा हुआ है। देश में कोरोना के लगभग 327 मामले सामने आ चुके हैं। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में अपना पैर पसार चुका है। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in