11 लाख की लागत से तीन वार्डों में महापौर ने सड़कों, नालियों का किया शिलान्यास

महापौर ने ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड संख्या में वार्ड 31, 35 एवं 37 में 11 लाख की लागत से सड़क एवं नालियों का शिलान्यास किया। नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने तीन वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया।
11 लाख की लागत से तीन वार्डों में महापौर ने सड़कों, नालियों का किया शिलान्यास

ऋषिकेश,एजेंसी। नगर निगम महापौर ने ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड संख्या में वार्ड 31, 35 एवं 37 में 11 लाख की लागत से सड़क एवं नालियों का शिलान्यास किया।गुरुवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने तीन वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया। अमित ग्राम के लोगों ने महापौर को सीवर लाइन कार्य की शुरुआत ना होने की जानकारी दी इस पर महापौर ने उन्हें बताया सेकंड फेज में टेंडर होते ही क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। बार-बार सड़क की खुदाई ना करनी पड़े, इसके लिए वह गैस पाइप लाइन भी डालने के लिए प्रयास करेंगी।

अब सड़क के लिए परेशानी नहीं होगी

महापौर ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों की स्थिति के सुधार के लिए तेजी के साथ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जहां भी सड़कों की आवश्यकता है, वहां आवश्यकतानुसार नगर निगम सड़क बनवा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों वार्डों के लोगों को अब सड़क के लिए परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नालियों का भी निर्माण तीव्र गति से जारी है।

शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता

क्षेत्रवासियों के अभिनंदन के दौरान महापौर ने कहा कि शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में सड़कों का जाल बिछाना और वार्डों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयासरत हैं। शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए वह प्रयासरत है। दूरगामी सोच के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर उनका आभार जताया गया।

इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत, विजेंद्र मोघा, रश्मि देवी , विनय बलोधी, विनोद भारती, दिनेश असवाल, राम चन्द्र तिवारी, नागेन्द्र सिंह, दिनेश सती, गोविंद सिंह रावत, अनूप बडोनी, दिनेश पंत, भगत राम पेटवाल, राजेश्वरी सती, मंजू पंत, राजी रतूड़ी, विकरा देवी, मंजू देवी, राजकुमारी, सोनी देवी आदि उपस्थित रहे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in