back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजस्थान कांग्रेस में फिर दरार? केसी वेणुगोपाल ने की अशोक गहलोत से मुलाकात, जानिए क्या हैं इसके मायने?

Rajasthan Politics: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता की सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ें या इस तरह की कोई नौबत आए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को देर रात जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने को लेकर बात हुई।

अभी तक मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है की पार्टी नेतृत्व नहीं चाहता की सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ें या इस तरह की कोई नौबत आए। यही कारण है कि दोनों नेताओं के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए और सचिन पायलट को राज्य में सम्मानजनक स्थान देने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली में पायलट से की थी मुलाकात

खबरों के मुताबिक, बीते दिनों केसी वेणुगोपाल ने दिल्ली में पहले सचिन पायलट से लंबी बातचीत की और उसके बाद केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर पहुंचे थे। हालांकि औपचारिक रूप से यह कहा गया कि वेणुगोपाल जयपुर में एक शादी में शामिल होने आए थे, लेकिन यहां पर दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से ज्यादा की बातचीत हुई।

दोनों नेताओं में सब ठीक

दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। गुरुवार को वेणुगोपाल PWD मंत्री भजन लाल जाटव की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए कहा, सब ठीक है और दोनों नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...