2000 Rupee Note: आपके पास भी हैं 2000 के नोट? घबराएं नहीं, जानिए कैसे बदले जाएंगे

भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सबके मन में दो सवाल आ रहे होंगे कि क्या आने वाले दिनों में ये नोट बंद हो जाएंगे और तत्काल रूप से अभी आपको क्या करना चाहिए।
2000 Rupee Note: आपके पास भी हैं 2000 के नोट? घबराएं नहीं, जानिए कैसे बदले जाएंगे

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपये के नोट वापस लेने का फैसला किया है। इस फैसले से 2000 रुपये के नोट अब चलन में नहीं होंगे। बता दें कि ये रुपया लीगल टेंडर बना रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सबके मन में दो सवाल आ रहे होंगे कि क्या आने वाले दिनों में ये नोट बंद हो जाएंगे और तत्काल रूप से अभी आपको क्या करना चाहिए।

सवाल है कि क्या बंद हो जाएंगे 2000 रुपये के नोट?

इस बात पर अभी संशय बना हुआ है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आने वाले दिनों में 2000 रुपये के नोट बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन RBI के फैसले का मतलब है कि ये नोट अब चलन में नहीं होंगे। ये नोट बैंक के सर्कुलेशन से 30 सितंबर 2023 के बाद हट जाएंगे।

नोट बंद होगा या नहीं, इस सवाल का जवाब आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन इस फैसले का ये मतलब जरूर है कि 2000 रुपये के नोट को बंद करने के क्रम में यह पहला कदम है।

अगर आपके पास हैं 2000 रुपये के नोट तो क्या करना चाहिए?

इस फैसले से आपको अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि 2000 रुपये का नोट बंद नहीं किया गया है, बल्कि इसे चलन से बाहर किया जा रहा है। इसका मतलब ये है कि इस नोट को धीरे धीरे चलन से बाहर किया जाएगा। अगर अभी आप मार्केट में जाते हैं तो इससे लेनदेन कर सकेंगे। हालांकि अगर आपके पास ये नोट हैं तो इसे बैंक को लौटा दें और इसके बदले दूसरे नोट ले लें। आप 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक के ब्रांच में 2000 रुपए के नोट बदल सकते हैं। 23 मई से आप किसी भी बैंक में जाकर नोट बदल या जमा कर सकेंगे।

2016 में जारी किए गए थे 2000 के नोट

बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद साल 2016 में नोटबंदी हुई थी। जिसके के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था। पिछले कुछ महीनों से 2000 के नोट के संंबंध में कहा जा रहा था कि ये नोट एटीएम से नहीं निकल रहे हैं। इसके बार में उस दौरान सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी।

बता दें कि इससे पहले भी देश में भाजपा सरकार ने नोटबंदी लागू की थी। यह नोटबंदी साल 2016 को आठ नवंबर को रात आठ बजे पीएम मोदी ने टीवी पर आकर लागू की थी। इसमें पीएम मोदी ने बताया था कि अब 500 और 1000 रुपये के नोट चलन से खत्म हो गए हैं। इसकी जगह पर 500 के नए नोट और 2000 के नोट जारी किए गए थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in