नहीं निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा
नहीं निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा

नहीं निकाली गयी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा

बीकानेर, 24 जून (हि.स.)। बीकानेर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा नहीं निकाली गयी। कुछ प्रतिबंधों के साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच वार्षिक रथ यात्रा को आयोजित करने की अनुमति नही दी गयी है इसलिए पुजारी देवकिशन पांडे ने पूजा अर्चना कर आरती की, तत्पश्चात् भगवान जगन्नाथ जी को निज मंदिर से चक्कर लगवाकर वापस वहीं पर विराजमान कर दिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी 1 जुलाई तक भगवान जगन्नाथ जी के प्रसाद का भोग बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल व बीकाजी के सहयोग से लगाया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ ने बताया कि बीकाजी समूह के प्रबंध निदेशक व मंडल के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) की ओर से प्रशाद का भोग लगाया जा रहा है तो महाआरती में सचिव वेदप्रकाश अग्रवाल, संगठन सचिव ईश्वरचंद बोथरा, प्रवक्ता सोनूराज आसुदानी, विनोद भोजक, महावीर सिंह चारण, सुशील शर्मा, सतीश पुरोहित, दीपक अग्रवाल, मक्खनलाल अग्रवाल व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भगवान जगन्नाथ मंदिर के कार्यक्रम की पुरी व्यवस्था घनश्याम लखाणी व गोविंद सिंह कच्छावा द्वारा की गयी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in