रांची के मस्जिद से 17 विदेशी धाराएं, पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा खेलगांव

रांची के मस्जिद से 17 विदेशी धाराएं, पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा खेलगांव

रांची के मस्जिद से 17 विदेशी धाराएं, पुलिस ने क्वारंटाइन में भेजा खेलगांव रांची, 30 मार्च( हि. स.)। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मदीना और बड़ी मस्जिद से 22 विदेशी नागरिकों के रहने की सूचना पर पुलिस ने सभी को क्वारंटाइन किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें 17 विदेशी नागरिक है और पांच गुजरात, महाराष्ट्र और दिल्ली के रहने वाले हैं। इनमें 5 महिलाएं भी शामिल है। सभी को खेल गांव में बने आईसोलेशन में रखा गया है। रांची के डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर एसडीओ और हिंदीपीढ़ी पुलिस मेडिकल टीम के साथ वहां पहुंची और सभी विदेशियों को क्वारंटाइन किया गया। फिलहाल सभी के बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है उनके पासपोर्ट और वीजा की भी जांच की जा रही है। पूछताछ में विदेशियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि विदेश से तबलीग जमात के लिए वे सभी आए थे। इसकी सूचना डीसी को मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया। लोगों की जांच मेडिकल टीम ने भी की। कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन किया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि विदेश से आए लोगों में मलेशिया, गांबिया, इंग्लैंड, हॉलैंड ,बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के लोग शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रांची के तमाड़ के एक मस्जिद से 11 विदेशी मौलवियों को हिरासत में लेकर मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में क्वारंटाइन के लिए भेजा था। हिन्दुस्थान समाचार/विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in