इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर मंदिर की छत धसने से कई लोग दबे

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए।
इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर मंदिर की छत धसने से कई लोग दबे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे। पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई। यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है।

पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे

वहीं इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम की जेसीबी अंदर पहुंची है।एक दीवार को तोड़ा गया है। लोगों को निकालने में दीवार की वजह से दिक्कत आ रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक कुछ और लोगों को बाहर निकाला गया है। एंबुलेंस से लेकर कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया।