back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनाथ सिंह मालदीव पहुंचे, क्षेत्रीय व वैश्विक सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे और फ्लैग माउंटिंग सेरेमनी में दिवंगत नायकों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी भी थीं।

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को मालदीव पहुंच गए हैं। उन्होंने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं में क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हुई और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की गई। राजनाथ सिंह ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद से भी मुलाकात कर उनके साथ वार्ता की।

रक्षा मंत्री मारिया दीदी से शिष्टाचार मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे और फ्लैग माउंटिंग सेरेमनी में दिवंगत नायकों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी भी थीं। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “पारस्परिक चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की और रक्षा-सुरक्षा डोमेन में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।”

दोनों देशों की दोस्ती में मील का पत्थर साबित होगी यात्रा
राजनाथ सिंह रक्षा क्षेत्र में भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप मित्र देशों और भागीदारों की क्षमता बढ़ाने के लिए मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों को एक फास्ट पेट्रोल वेसल जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट उपहार में देंगे। अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री मालदीव में चल रही भारतीय परियोजनाओं के स्थलों का भी दौरा करेंगे। उनका प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री की यात्रा दोनों देशों की दोस्ती के मजबूत बंधन के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। भारत और मालदीव समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरवाद, समुद्री डकैती, तस्करी, संगठित अपराध और प्राकृतिक आपदाओं सहित साझा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारत क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास की दृष्टि के साथ-साथ अपनी ‘पड़ोसी पहले’ नीति के साथ-साथ मालदीव की ‘भारत पहले’ नीति के तहत हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर क्षमताओं को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए मिलकर काम करना चाहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब पर संसद में बवाल, जानिए कौन हैं जनरल मनोज मुकुंद नरवणे?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵