rajnandgaon-five-accused-of-raping-a-minor
rajnandgaon-five-accused-of-raping-a-minor

राजनांदगांव : नाबाल‍िग से दुष्‍कर्म के पांच आरोप‍ित ग‍िरफ्तार

राजनांदगांव, 27 मई (हि.स.)। जिले के चिखली पुलिस चौकी अंतर्गत पांच दरिंदों ने 15 वर्षीय युवकी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। राजनांदगांव जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने गुरुवार को बताया कि नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने पांच लोगों आकाश देवांगन (26 ), विजय देवांगन (29), दिनेश रावटे (39), अरुण सिन्हा (23) और प्रमोद गोड़ (26) को गिरफ्तार कर लिया है। मेश्राम ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सभी पांच आरोपित युवक लड़की के संपर्क में थे तथा पिछले एक वर्ष के दौरान उन्होंने उसे डरा धमकाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया और इस दौरान आरोपियों ने बालिका को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तब बुधवार को उसकी मां ने पुलिस में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मेश्राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज चंदेल/चंद्रनारायण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in