back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBSE बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, यहां जानें तारीख!

RBSE के 12वीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करने के बाद बड़ी संख्या में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की धड़कने बढ़ गई हैं। 10वीं के परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किए जाने का इंतजार है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, लेकिन 10वी कक्षा के छात्रों में अभी भी बेचैनी है। बता दें कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 30 मई तक घोषित कर देगा। बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित करेगा। 30 मई को रिजल्ट घोषित होने की उम्मीद इसलिए जताई जा रही क्योंकि 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है इसलिए शायद जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

कब हुई परीक्षा आयोजित?

बोर्ड द्वारा 2024 की 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं। 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी हो चुका है।

कितने परीक्षार्थी बैठे परीक्षा में?

10वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी बैठे। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख परीक्षार्थी बैठे थे।

परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की जरूरत

परीक्षार्थियों को किसी भी विषय को पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है।

कितना रहा है पिछला रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का कक्षा 10वीं का रिजल्ट वर्ष 2022 में 82.8% था। जिसमें से  84.38 पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्मेंस किया था। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा था।

एक SMS से चेक करें रिजल्ट

वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए RAJ12 टाइप करें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे। इसके बाद मैसेज को 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको आपके फोन पर अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-मांगे गए क्रेडेंशियल को फिल करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट चेक करें और अगर चाहे तो रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵