back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : सेनेटरी व नैपकिन निर्माण से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

सुदूर वनांचल में कर रही हैं स्वास्थ्य जागरूकता का प्रसार रायपुर, 14 जून (हि.स.) । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखण्ड के ग्राम चंपाटोली की गुलाब स्व-सहायता समूह की सचिव मटिल्डा कुजूर ने बताया कि उनका समूह ,गौण खनिज न्यास मद की सहायता से प्राप्त राशि से सैनेटरी नैपकिन निर्माण का कार्य करता है, जिसकी बाजार में कीमत 25 रुपये प्रति पैकेट है । उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उनके समूह ने दो अक्टूबर गाँधी जयंती को नैपकिन निर्माण का कार्य शुरू किया था जिससे अब तक समूह को 50 हजार रुपये की आमदनी हुई है। समूह नैपकिन से होने वाले आय का आधा हिस्सा निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री में खर्च करता है और आधी राशि समूह के सदस्यों को उनके परिश्रम के लिए भुगतान किया जाता है । अभी उनके पास एक हजार पैकेट बचे हैं। इसके अलावा उनका समूह मशरूम के उत्पादन से भी आय अर्जित कर महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्रयासरत है और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं । मुख्यमंत्री बघेल ने समूह के कार्यों की सराहना की साथ ही उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई भी दिए । उन्होंने श्रीमती कुजूर से कहा कि वे आस-पास के ग्रामीण महिलाओं को भी इन कार्यों की जानकारी दें और उन्हें भी इन कार्यों से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण में भागीदारी के लिए प्रेरित करें। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵