back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर- विकास उपाध्याय का तंज, विदेशी मीडिया भाजपा से मैनेज नहीं हो पा रही है

रायपुर, 18 मई (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने पूर्व सीएम रमन सिंह द्वारा कांग्रेस पर बिलो द बेल्ट राजनीति कहे जाने पर तीखा हमला बोला है और तंज कसते हुए कहा, क्या हुआ रमन सिंह जी भाजपा विदेशी मीडिया मैनेज नहीं कर पा रही है क्या! विकास उपाध्याय यहीं नहीं रुके और आगे कहा, सिर्फ मोदी मीडिया के मैनेजमेंट के दम पर उसे ढाल बना कर दीर्घकालिक राजनीति नहीं चलती, हाँ ऐसा कर कुछ समय के लिए लोगों को बेवकूफ जरूर बनाया जा सकता है, पर हमेशा के लिए नहीं। भाजपा ने इन साल वर्षो में देश की जनता को सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने कहा,भाजपा नेतृत्व के लिए अब वो समय आ गया है कि बदनाम हो चुके मोदी की जगह दूसरे विकल्प की तलाश करना शुरू कर दे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा आये दिन कांग्रेस के खिलाफ किये जा रहे ट्वीट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने तीखा हमला बोला है और नसीहत दी है कि अब वो समय आ गया है कि पूरे विश्व में बदनाम हो चुके मोदी के दूसरे विकल्प को लेकर भाजपा को तलाश शुरू कर देनी चाहिए। विकास उपाध्याय ने साफ शब्दों में कहा,मोदी मीडिया को मैनेज कर उसे ढाल बना कर लम्बे समय तक राजनीति नहीं कि जा सकती। ऐसा कर कुछ समय के लिए तो लोगों को आप बेवकूफ बना सकते हैं पर ज्यादा समय के लिए नहीं। देश के लोगों को आपके कार्यो का रिजल्ट चाहिए। लच्छेदार भाषण दे कर आप सिर्फ लोगों का मनोरंजन कर सकते हैं, उनकी जरूरतें नहीं और भाजपा ने मोदी को आगे कर अब तक सिर्फ यही किया है। विकास उपाध्याय ने कहा,सिर्फ मोदी मीडिया ही है जिसकी बदौलत भाजपा के मोदी आज पीएम की कुर्सी तक पहुँच गए। जबकि पिछले 7 साल के कार्यों का यदि आप मूल्यांकन करेंगे तो पाएंगे कि उनकी एक भी योजना ऐसी नहीं कि देश की उन्नति में दीर्घकालिक परिणामदायक साबित हुई हो। मोदी पूरे देश में घूम घूम कर यहाँ के लोगों को नवजवानों को सिर्फ बेवकूफ बनाया।इतना ही नहीं 2000 करोड़ रुपये खर्च कर अधिकांश देशों का भ्रमण कर विदेशों में भी अपनी यही छबि को प्रमाणित किया। विकास उपाध्याय ने पूर्व सीएम रमन सिंह से सवाल करते हुए पूछा। क्या हुआ विदेशी मीडिया आपसे मैनेज नहीं हो पा रही है क्या! भाजपा इस मुगालते में मत रहे कि समय हर बार उनके मन मुताबिक चलता रहेगा। मोदी व भाजपा ही नहीं जो अंतरराष्ट्रीय पटल पर बदनाम हुए हैं।बल्कि आप लोगों ने भारत के इतने वर्षों के मजबूत लोकतंत्र की छबि को भी पूरे विश्व में बदनाम कर दिया है। देश की जनता मोदी व भाजपा के मीठी- मीठी बातों में आ कर जो भरोसा किया था। उस भरोसे को आपने तोड़ा है।अब समय आ गया है कि भाजपा को अपने कप्तान मोदी का जिस तरह से ग्राफ गिरा है, की जगह किसी और विकल्प की तलाश शुरू कर देना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵