रायपुर, 16 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को बयान जारी कर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कोरोना का कहर एक बार फिर अपनी चपेट में ले रहा है। इससे लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालने करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेशवासियों को संक्रमण से सतर्क रहने की अपील की है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने, मास्क पहनने, हाथ साफ रखने सहित दिशानिर्देशों का विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी विगत दिनों कोरोना संक्रमित हुए थे। अंबिकापुर से रायपुर लौटने पर हल्की सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए थे। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल




