back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : व्यापारियों ने लॉकडाउन के नाम पर सामानों के बढ़ाए दाम

रायपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन की घोषणा होते ही सब्जी समेत हर खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं लोग गुरुवार सुबह से किराना दुकानों में लंबी कतारों में लगे हुए दिखे। बताते चलें कि नौ अप्रैल शाम 6:00 बजे से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है। संपूर्ण लाभ डाउन की खबर बाजारों में लगते हैं सब्जियों के दाम में भी काफी इजाफा देखने को मिला है। जहां एक ओर थोक विक्रेता डेढ़ गुना दाम सब्जियों के महंगे कर दिए हैं तो वहीं फुटकर विक्रेताओं ने 4 गुना महंगे दामों में सब्जी बेचना शुरू कर दिया है। लॉकडाउन के कारण अचानक बढ़े सब्जियों के दामों को लेकर थोक बाजार के एक थोक विक्रेता ने बताया कि वर्तमान में राजधानी रायपुर में सब्जियों के स्टाॅक में किसी प्रकार से कमी नहीं है। लेकिन लॉकडाउन लगने की वजह से सब्जियों के थोक के दामों में डेढ़ गुना इजाफा किया गया है, जिसके बाद फुटकर व्यापारियों ने सब्जियों के दामों में 4 गुना इजाफा कर आम लोगों को बेच रहे हैं। महंगी सब्जी बेचने की एक वजह यह भी है कि लॉकडाउन लगने के कारण जो लोग पहले डेढ़ 2 किलो सब्जियां खरीदते थे वह अचानक 10 से 15 किलो खरीदने लगे हैं, जिसके कारण दामों में भी काफी इजाफा हुआ है। उल्लेखनीय है कि 15 रुपये किलो बिकने वाला आलू बाजार में 30 से 35 और 20-25 रुपये किलो बिकने वाला प्याज फुटकर बाजार में 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। वही व्यापारियों के पास किसी प्रकार से सब्जियों की कमी नहीं है। राजधानी में सब्जियों का पर्याप्त स्टॉक है। इसके बावजूद सब्जियों के दामों को चार गुना महंगा कर के थोक व्यापारी बाजारों में बेच रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵