back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : कोरोना टीकाकरण अभ‍ियान को जनआंदोलन बनाए राज्‍य सरकार : नेता प्रत‍िपक्ष

रायपुर, 16 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मंगलवार को बयान जारी कर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोरोना संदिग्धों की बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। स्थिति यदि विस्फोटक होगी तो जिम्मेदार कौन होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है और सरकार के स्तर पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान को लेकर जिस संवेदनशीलता से काम किया जा रहा है प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जरा भी रुचि नहीं कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए। जब प्रदेश में परिस्थितियां विकट होती जा रही है तो पूरी सरकार असम में पाॅलिटिकल पर्यंटन में व्यस्त है और इन्हें जनहित से कोई लेना देना नहीं है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने मांग की है कि प्रदेश में कोरोना के मामले को देखते हुए हालात की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाया जाए, ताकि जनस्वास्थ्य के साथ ही आमजनों की सुरक्षा की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...