back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : एसडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने किया गया पूर्वाभ्यास

रायपुर, 27 मई (हि. स.)। बरसात से पहले बाढ जैसे आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ रायपुर द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। गुरुवार को लगभग दो घण्टे के अभ्यास में डाइविंग स्कूबा, अण्डर वाटर कैमरे के द्वारा 20 से 25 फीट गहराई की स्थिति का जायजा और तैराकी कौशल का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ प्रभारी अनिमा एस. कुजूर ने बताया कि नगर सेना, अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ के महानिदेशक के आदेशानुसार बाढ आपदा, बचाव कार्य का अभ्यास प्रारम्भ किया गया। इस प्रकार का अभ्यास प्रत्येक 15 दिन में की जाएगी। इस कड़ी में नवा रायपुर स्थित झांझ जलाशय में आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में एसडीआरएफ के 40 जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में छह फाईवर मोटर बोट, दो रबर मोटर बोट एवं 1 एल्युमिनियम बोट ओ बी एम युक्त मॉकडिल किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आई बाढ़ आपदा में एसडीआरएफ के जवानों द्वारा जिला मुँगेली, बलौदाबाजार ,बेमेतरा एवं रायपुर जिले के परसुलीडीह, सडड्, तथा बिरगाव इत्यादि जगहों में कुल 370 लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था। डी.आर.एफ के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा बचाव कार्य के साथ-साथ आगजनी, चक्रवात, भूकंप जैसे प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं में भी रेस्क्यू का कार्य किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵