raipur-many-different-areas-of-gudiyari-declared-as-risk-zones
raipur-many-different-areas-of-gudiyari-declared-as-risk-zones

रायपुर : गुढ़ियारी के कई अलग-अलग क्षेत्र जोख‍ि‍म क्षेत्र घोषित

रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर ने छत्तीसगढ़ शासन और कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत पहाड़ी लोधीपारा के जंघेल हेल्थ क्लब के पास क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया है। काॅलोनी के पूव में अशोक वर्मा का मकान, पश्चिम में राजु जंघेल का मकान और उत्तर दिशा में सोमनाथ वर्मा का मकान तथा दक्षिण में गिरव जंघेल का मकान को जोखिम क्षेत्र की परिसीमाएं निर्घारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां पांच से अधिक नए कोरोना पाॅजिटिव केस पाए गए हैं। इसी तरह गांधी नगर, मुर्रा भट्टी, नेताजी बगीचा, गुढ़ियारी में पांच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। नया तालाब के नीचे, धानु महाराज का मकान, गुढ़ियारी में पांच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बंडा अशोक नगर, संतोष प्रोविजिन के पीछे, गुढ़ियारी में पांच से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। छोटा अशोक नगर, बुद्ध विहार के सामने, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। दीक्षा नगर, हनुमान मंदिर के पास, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। सुखराम नगर, दसरिया किराना स्टोर्स के पास, गुढ़ियारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को जोखिम क्षेत्र घोषित किया गया है। सभी क्षेत्रों की परिसीमाएं निर्घारित कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in