Raipur: Kabirdham district top one in procuring paddy from farmers on support price
Raipur: Kabirdham district top one in procuring paddy from farmers on support price

रायपुर : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने में कबीरधाम जिला टॉप वन पर

एक माह में 77 प्रतिशत किसानों से हुई धान की खरीदी रायुपर / कवर्धा, 3 जनवरी (हि.स.) । खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदने पर कबीरधाम जिला पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप पर पहुंच गया है। कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीद से लेकर अब तक एक माह में 77 हजार 454 पंजीकृत किसानो से कुल 25 लाख 90 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है, जिसकी राशि 478 करोड 50 लाख रूपये है। इस प्रकार 77 प्रतिशत पंजीकृत किसानों के द्वारा पंजीकृत धान के रकबे में से 65 प्रतिशत रकबा के विरुद्ध धान का विक्रय किया जा चुका है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जाएगी। उन्होने किसानों से धान खरीद के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों को ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि धान खरीद केन्द्रों में प्रतिदिन के धान क्षमता के आधार पर किसानों को टोकन जारी किया जा जा रहा है। धान खरीद कार्य किसी भी प्रकार का प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। कबीरधाम जिले में 94 धान खरीद केन्द्र है। जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या एक लाख सात सौ ग्यारह है। पंजीकृत धान का रकबा 108812 है। 2.5 एकड़ से कम भूमि धारित करने वाले पंजीकृत जिले में 64 हजार 90 किसानों है, जिसमें से 50 हजार 90 किसानों की धान का विक्रय कर चुके हैं इनके द्वारा अब तक कुल 9 लाख 52 हजार 390 क्विंटल धान का विक्रय किया जा चुका है जिसकी लागत 179 करोड़ है। जिले में 2.5 एकड़ से 5 एकड़ तक की भूमि धारित करने वाले पंजीकृत 24 हजार 8 सौ 78 किसानों में से 18 हजार 918 किसानों के द्वारा 9 लाख 22 हजार 888 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है जिसकी राशि 174 करोड रूपये है। इस प्रकार 78 प्रतिशत पंजीकृत सीमांत लघु किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया गया है। धान खरीदी शुरू होने से लेकर अब तक पिछले एक महिने में कुल पंजीकृत एक लाख 711 किसानों में से 77 हजार 454 किसानों से कुल 25 लाख 90 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी राशि 478 करोड 50 लाख रूपए है। इस प्रकार 77 प्रतिशत पंजीकृत किसानों के द्वारा पंजीकृत धान के रकबे में से 65 प्रतिशत रकबा के विरुद्ध धान का विक्रय किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in