raipur-health-minister-on-stay-in-rajnandgaon-and-durg-district
raipur-health-minister-on-stay-in-rajnandgaon-and-durg-district

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास पर

रायपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव शनिवार को राजनांदगांव और दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 3 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:30 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव शाम चार बजे डोंगरगढ़ से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम पांच दुर्ग सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। सिंहदेव शाम 05:30 बजे दुर्ग से रवाना होकर शाम 06:30 बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in