back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर- स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ और सिविल सर्जन्स को जारी किया परिपत्र

रायपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों के आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने चिकित्सालय भवन में ऐसे स्थानों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं जहां पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को परिपत्र जारी कर इस संबंध में निर्देशित किया है। स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र में कहा है कि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और डेडीकेटेड कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके लिए वहां सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन, ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन टैंक इत्यादि भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन नई विकसित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त स्थलों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵