back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : डाॅ. रमन सिंह का प्रेस काॅन्फ्रेंस झूठ का पुलिंदा – विकास उपाध्याय

रायपुर, 12 जून (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के प्रेस काॅन्फ्रेंस को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सबसे ज्यादा असफल और झूठ के सहारे सत्ता हथियाने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है। सत्ता में आने के पहले भाजपा ने अच्छे दिन आएँगे का नारा दिया था, जो आज तक नहीं आया। इससे तंग आकर अब जनता उनके पुराने दिन भाजपा से वापस मांग रही है। विकास ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पिछले ढाई साल में जिस भी योजना पर काम की, वहाँ भ्रष्टाचार न होने की वजह से डाॅ. रमन सिंह परेशान है। विकास उपाध्याय ने डाॅ. रमन सिंह के पीसी का जवाब देते हुए कहा, भूपेश सरकार पिछले ढाई वर्षों में युवाओं को विभिन्न माध्यमों से जितनी रोजगार दीं, तात्कालीन भाजपा की सरकार ने 15 वर्षों में नहीं दे सकी। लाॅकडाउन और महामारी के बीच मजदूरों को नरेगा और मनरेगा के माध्यम से भूपेश सरकार ने जितने मजदूरों को रोजगार दी है वह पूरे देश में एक रिकाॅर्ड है। वहीं पूरे देश में एक मात्र प्रदेश छत्तीसगढ़ है जहाँ के किसान कांग्रेस के नीतियों की वजह से खुशहाल हैं। सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य कांग्रेस की सरकार किसानों को लगातार देते आ रही है, जिसे अब खुद केन्द्र की सरकार अनुसरण करते हुए हाल ही के दिनों में 72 रूपये की वृद्धि कर छत्तीसगढ़ सरकार से सीख ली है। उन्होंने कहा, डाॅ. रमन सिंह को भलीभाँति जान लेना चाहिए जो सरकार ढाई साल में इतना सब कर चुकी है तो वह अगले ढाई साल में और क्या-क्या कर सकती है। विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा, भाजपा के नेता शराब बंदी को लेकर सार्वजनिक तौर पर बयान देते नजर आते हैं और सरकार से बंद कमरे में मुलाकात कर इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा, पिछले ढाई साल में कांग्रेस की सरकार में बलात्कार से लेकर आपराधिक गतिविधियाँ धीमी हुई हैं तो नशा के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम करते हुए भूपेश सरकार ने जनता के बीच एक नया संदेश दिया है। डाॅ. रमन सिंह के कार्यकाल में उनकी असफल शासन प्रणाली को लेकर हत्याएँ होती थीं। आज कुछ घटना पारिवारिक कलह की वजह से हुई है तो उसे राजनीतिक रंग देकर अपना पाप धोने का प्रयास कर सरकार को बदनाम करने में लगे हैं, परन्तु पुलिस जाँच में यह स्पष्ट होने के बाद जनता भी जान गई है कि डाॅ. रमन सिंह के पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास उपाध्याय ने आगे कहा, पिछले ढाई साल में छत्तीसगढ़ में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की। डाॅ. रमन सिंह फर्जी आँकड़े पेश कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भूपेश सरकार जब समर्थन मूल्य के साथ-साथ अन्य योजनाओं में भी किसानों को आत्मनिर्भर करने पैसा दे रही है तो वे धान का रकबा कम करने की बात कर किसानों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा, छत्तीसगढ़ में किसानों की अच्छी हालत की वजह से ही प्रदेश में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, जिसे डाॅ. रमन सिंह भी भलीभाँति जानते हैं। इसलिए डाॅ. रमन सिंह मनगढ़ंत बातें कर भाजपा के नेताओं द्वारा देश भर में किए गए झूठे वादों को जनता से ध्यान हटाने आये दिन बयान बाजी कर समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...