raipur-dr-raman-singh-paid-homage-to-veerangana-rani-lakshmi-bai-on-her-sacrifice-day
raipur-dr-raman-singh-paid-homage-to-veerangana-rani-lakshmi-bai-on-her-sacrifice-day

रायपुर : वीरांगना रानी लक्ष्‍मी बाई के बल‍िदान द‍िवस पर डॉ. रमन स‍िंह ने क‍िया नमन

रायपुर, 18 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को महान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर ट्वीट कर उन्हें नमन किया है। डॉ. सिंह ने कहा कि महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की रणभूमि में उपस्थिति से ही ब्रिटिश सेना थर-थर कांपने लगती थी। सन् 1857 की क्रांति में रानी लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध कर जन-जन में स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्जवलित किया था। उनके बलिदान पर डॉ. सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in