back to top
26.2 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : आयुष्‍मान कार्ड बनाने समय सीमा न‍िर्धार‍ित नहीं, कोरोना से बचने न लगाएं च्‍वाइस केंद्रों में भीड़ : मंत्री स‍िंहदेव

रायपुर, 30 मार्च (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि च्वाइस केंद्रों में भीड़ न लगाएं, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा अभी निर्धारित नहीं की गयी है। कोरोना महामारी के गाइडलाइन का पालन करते हुए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और कोरोना संक्रमण से बचें। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक मार्च से 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाए जाने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इस दौरान भीड़ भी उमड़ रही है। जिसको देखते हुए आज मंत्री सिंहदेव ने ऐलान कर दिया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा नहीं रहेगी। बताते चलें कि सरकार द्वारा ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत च्वाइस केंद्रों में फ्री में कार्ड बनाए जाने की सुविधा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस अभियान के तहत प्रदेश के करीब 65 लाख से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अभियान में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। इसके लिए मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जिलों में कलेक्टर को दी गई है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और कॉमन सर्विस सेंटर दोनों के बीच 18 फ़रवरी को एमओयू पर हुए हस्ताक्षर के बाद से छत्तीसगढ़ समेत देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आयुष्मान कार्ड मुफ्त बनाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵