raipur-congress-leaders-demonstrated-against-inflation-in-the-entire-state-a-five-minute-symbolic-strike-in-the-capital
raipur-congress-leaders-demonstrated-against-inflation-in-the-entire-state-a-five-minute-symbolic-strike-in-the-capital

रायपुर : पूरे प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के ख‍िलाफ क‍िया प्रदर्शन, राजधानी में पांच म‍िनट का सांकेत‍िक चक्‍काजाम

रायपुर, 18 जून (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई के विरोध में कांग्रेस के नेताओं ने शुक्रवार को सड़काें पर उतर कर प्रदर्शन किया व पूरे प्रदेश में सांकेतिक चक्काजाम किया। प्रदेश के हर शहर के साथ राजधानी रायपुर में करीब एक दर्जन स्थानों पर कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने चक्काजाम किया। कांग्रेस पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेलों के साथ कई सामानों की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पहले पेट्रोल पंपों पर धरना दिया। महंगाई का गीत जारी कर पूरे प्रदेश में इसे सुनाने की व्यवस्था की। अब कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हैं। पूरे प्रदेश में पांच मिनट चक्का जाम के माध्यम से कांग्रेस के नेताओं ने महंगाई के मुद्दे पर तीखा विरोध दर्ज कराया। केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दाल और तेल की कीमतों में कमी की भी मांग की। इस दौरान सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया। कांग्रेसियों ने यातायात को रोक कर आम लोगों से भी सांकेतिक चक्काजाम को सफल बनाने की अपील की। राहगीरों को हुई परेशानी के लिए खेद भी जताया। कांग्रेसी नेताओं ने राजधानी में कई स्थानों पर जब चक्का जाम किया तो कुछ समय के लिए राजधानी मानों ठहर सी गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर शहर के सभी 12 ब्लाॅकों के विभिन्न स्थानों में दोपहर 12 बजे से पांच मिनट का चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दारैान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। शहर प्रवक्ता मोहम्मद फहीम ने बताया कि रायपुर शहर के टाटीबंध चौक पर राष्ट्रीय सचिव संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक ठाकुर दाउलाल साहू के विशेष उपस्थिति में चक्का जाम किया गया। इसी कड़ी में केनाल रोड पीडब्लूडी ब्रिज रिंग रोड पर महापौर एजाज ढेबर, पूर्व विधायक एवं प्रवक्ता रमेश वर्ल्यानी, प्रवक्ता इकबाल खान, मोहम्मद फहीम, एल्डरमैन इंदरजीत राजपूत, नीलकंठ जगत, उपाध्यक्ष बाकर अब्बास। कुशालपुर में सभापति प्रमोद दुबे, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगडी, बंशी कन्नौजे। दमानी पेट्रोल पंप भनपुरी चैक रिंग रोड नंबर एक पर प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा, जोन अध्यक्ष घनश्याम क्षत्रिय, ब्लाॅक अध्यक्ष माधव साहू, उपाध्यक्ष जय शंकर तिवारी, संतोषी नगर ब्रिज पर ब्लाॅक अध्यक्ष सुमीत दास, पार्षद एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग, तेलीबांधा थाने के पास पार्षद कामरान अंसारी, ब्लाॅक अध्यक्ष अरून जंघेल, ब्लाॅक अध्यक्ष दीपा बग्गा, पार्षद अजीत कुकरेजा, शीतल कुलदीप, शायरा खान, शब्बीर खान, राकेश धोतरे, राजेश चौबे, फाफाडीह रेल्वे क्रासिंग के पास विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ कांग्रेसी दौलत रोहड़ा, राधेश्याम विभार, ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील भुआल, जी. श्रीनिवास, रविवि गेट के सामने राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस सुबोध हरितवाल, सचिव सोनू वालिया, प्रोफेसर काॅलोनी के पास स्वप्निल मिश्रा, सचिन शर्मा, मोवा ओवरब्रिज के पास विनोद तिवारी, धमतरी रोड में सहदेव व्यवहार, जगदीश आहूजा की उपस्थिति में चक्काजाम किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in