back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर- मुख्यमंत्री ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की शुभकामनाएं दीं

रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 13 अप्रैल से हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इस दिन बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड का पर्व भी मनाया जाएगा। कोरोना संकट के समय में सभी लोग घरों में ही त्योहार मनाएं और भीड़-भाड़ में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि अनेक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी लोग इसका कड़ाई से पालन करें और घरों में रह कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें। कोरोना से बचाव के सभी उपायों का सतर्कता से पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...