back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर: छत्तीसगढ़ पीएससी की मुख्य परीक्षा स्थगित

रायपुर, 7 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पीएससी की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गयी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सचिव ने इस बाबत गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है। हालांकि ये परीक्षा कब होगी, इस बारे में कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है। पीएससी ने अपने बयान में कहा है कि परीक्षा की तिथि की सूचना 15 दिन पहले अभ्यर्थियों को भेज दी जाएगी। छत्तीसगढ़ पीएससी ने इस बार 175 पदों पर विज्ञापन जारी किया था। जिसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम के बाद छह अप्रैल को मुख्य परीक्षा की तारीख तय की गई थी।पीएससी ने 18, 19, 20, 21 जून को परीक्षा की तारीख तय की थी। कोरोना की वजह से अब उन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

आखिर कौन हैं DSP कल्पना वर्मा? व्यापारी ने लगाए ‘प्यार के झांसे’ में करोड़ों ऐंठने के आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵