back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : कोविड-19 की रोकथाम, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल संबंधी कार्यों के लिए पांच करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति

जिला खनिज संस्थान न्यास ‘शासी परिषद’ राजनांदगांव की बैठक संपन्न रायपुर, 19 मई (हि.स.)।वन एवं जलवायु परितर्वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कोविड-19 की रोकथाम, बचाव एवं राहत कार्य, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, अधोसंरचना, स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए पांच करोड़ 31 लाख 26 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने बुधवार को राजधानी स्थित शंकर नगर के निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला खनिज संस्थान न्यास ‘शासी परिषद’ राजनांदगांव की बैठक ली। वहां राजनांदगांव के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े। वन मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। आने वाली परिस्थितियां अप्रत्याशित हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना करने के लिए अग्रिम तैयारी सहित पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। जिला खनिज संस्थान न्यास निधि में जितनी राशि उपलब्ध है, उसका 50 प्रतिशत कोविड-19 संक्रमण हेतु राहत कार्यों के लिए आरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राहत कार्यों हेतु प्रत्येक विधायक के 30-30 लाख रुपये के प्रस्तुत प्रस्ताव का अनुमोदन किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम हुए हैं। सभी के समन्वित प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के प्रयासों से जिले को 130 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं रायपुर से 90 ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त हुआ। वहीं वर्तमान समय में शासकीय मेडिकल कॉलेज में 300 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें वर्तमान में 179 बेड अभी रिक्त है एवं कोविड केयर सेंटर की स्थिति भी अच्छी है। डीएमएफ हेतु सदस्यों से प्रस्ताव प्राप्त किया गया था और एक करोड़ 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 91 लाख रुपये जारी किया गया है और 87 लाख शेष है। इस अवसर पर संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, विधायक छन्नी साहू, विधायक खैरागढ़ देवव्रत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, विधायक प्रतिनिधि राजनांदगांव लीलाराम भोजवानी, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, डीएमएफ के नोडल अधिकारी मुकेश रावटे बैठक में शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵