back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : रविवासरीय संगीत सभा में अनिरुद्ध सेन ने सितार वादन की प्रस्तुति दी

रायपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। गुनरस पिया फाउंडेशन की 41वी संगीत सभा में रविवार को प्रातः 10 बजे से फेसबुक लाईव पर गुनरस पिया संगीत सभा में जमशेदपुर के गुणी कलाकार अनिरुद्ध सेन ने सितार वादन की प्रस्तुति दी। प्रख्यात संगीत गुरु सुरामणि स्व.बौरी बंधु सेठी एवं स्व.चंद्रकांत आप्टे के गंडाबन्ध शागिर्द अनिरुद्द सेन झारखंड के क्षेत्र में एक गुणी सितार वादक के रूप में प्रतिष्ठित हैं। अनिरुद्ध सेन ने अपने सितार वादन की शुरुआत राग चरुकेशी में आलाप-जोड़-झाला से की। उन्होंने इसके बाद विलंबित,मध्य और द्रुत तीनताल में मसीदखानी और रजाखनी गतें प्रस्तुत कीं । अनिरुद्ध सेन के साथ तबले पर आकाशवाणी के ‘ए’ ग्रेड के कलाकार प्रदीप भट्टाचार्जी ने बखूबी संगत दी। अब तक गुनरस पिया की सभा में गायन,तबला वादन,सितार-सरोद-सारंगी-संतूर वादन की प्रस्तुतियां हो चुकी हैं। प्रतिष्ठित,युवा एवं नवोदित कलाकारों को रविवासरीय संगीत सभा के माध्यम से जन जन तक पहुचाने का कार्य संस्था द्वारा अनवरत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि, गुनरस पिया फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में देश-विदेश के कलाकारों को फेसबुक के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुति हेतु अवसर दिया जा रहा है। गुनरस पिया फाउंडेशन शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं प्रचार प्रसार हेतु लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक दीपक व्यास ने यह जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

Kavita Krishnamurthy Birthday: 15,000 से भी ज्यादा गया गाना , जानें कैसा रहा सिंगर का करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कविता कृष्णमूर्ति भारतीय संगीत की बेहतरीन गायिकाओं में गिनी जाती हैं। उनका असली नाम शारदा कृष्णमूर्ति है, लेकिन वे कविता के...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...