back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस की सरकार में बढ़ा 30 प्रतिशत सीमेंट का दर : कौशिक

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सीमेंट के मूल्य वृद्धि पर चिंता व्यक्त की रायपुर, 30 जून (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाते कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आयी है तब से सीमेंट का दाम आसमान छूता जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश के कुल उत्पादन का 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। छत्तीसगढ़ से पूरे देश में सीमेंट की आपूर्ति होती है लेकिन प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता के कारण लगातार सीमेंट का दर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं के जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 में प्रति बैग 200 रुपये प्रति बैग था लेकिन वही दर 2019 जब कांग्रेस की सरकार आयी तो 220 रुपये प्रति बैग हो गया और दर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दर 2020 में 225 रुपये प्रति बैग पहुँच गया, जब कोरोना के कारण लॉकडाउन था। उसके बाद भी सीमेंट का दर बढ़ाना गैर वाजिब था। अब वर्तमान में करीब 285 रुपये तक प्रति बैग बाजार में उपल्बध है और सीमेंट कंपनियां दर बढ़ाने पर विचार कर रही है। सीमेंट कंपनियों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि सीमेंट की दर को नियंत्रित करने के लिये प्रदेश सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिये। जिससे उपभोक्ताओं को इसका भार न उठाना पड़े। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में करीब 10 से 15 लाख टन सीमेंट का उत्पादन होता है। जो देश के 50 फीसदी है। जिसकी गुणवत्ता बेहतर होने कारण देश में प्रदेश के सीमेंट की मांग अधिक है। इसके साथ ही प्रदेश में निर्माण कार्यों में सीमेंट की जरूरत होती है लेकिन मूल्य में लगातार वृध्दि होने से आम उपभोक्ता भी परेशान है। इसके साथ ही सारे सीमेंट कंपनियां उत्पादन कम कर मूल्य बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में करीब 10 कंपनियों द्वारा सीमेंट का उत्पादन का कार्य होता है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सरकार से मांग की है कि सीमेंट के बढ़ते मूल्य पर अंकुश लगाने के लिये प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिये। जिससे आम उपभोक्तताओं को सही दर सीमेंट मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...