back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : 76 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया

सात नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना काल में अति उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मान रायपुर, 12 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय की ओर से 76 नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। इनमें से सात नर्सिंग स्टॉफ को कोरोना काल में अति उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मान प्रदत्त किया गया। अस्पताल के फिजियोथेरेपी हाल से यह सम्मान समारोह ऑनलाइन जूम मीटिंग प्लेटफार्म पर तथा यू-ट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारित हुआ। समस्त नर्सिंग स्टॉफ को ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए जवाहर लाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विष्णु दत्त ने कहा कि दया व सेवा की प्रतिमूर्ति तथा द लेडी विद द लैंप के नाम से प्रसिद्ध फ्लोरेन्स नाइटिंगेल ने नर्सिंग सेवा की शुरुआत कर संपूर्ण विश्व के समक्ष मानवता की सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। निश्चित तौर पर उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए यह खास दिन हम सभी के लिये बहुत मायने रखता है। अति उत्कृष्ट सेवा के लिये उत्तरा ठाकुर, शिबू वेनु गोपाल, प्रतिभा नाग, अनामिका देवांगन, अमांदा कुजुर, शेफाली दास एवं अभिलाषा गुजराती सम्मानित हुईं। इनके साथ ही नमिता डेनियल, उर्मिला कुर्रे, दुर्गेश नंदिनी, मंजू आर्या, निशा बघेल, केशरी कौशल, सीता ठाकुर, भावना ध्रुव, गीतांजलि नायर, वीना एक्का, सुशीला भारती, कल्पना साहू, शांति लकड़ा, लक्ष्मी पटेल, दीपमाला कुर्रे, प्रीति खेस तथा नीता राठौर एवं अन्य को भी कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...