back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायगढ़ : टीकाकरण महाअभियान रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायगढ़, 30 जून (हि.स.)। टीकाकरण महाअभियान के तहत बरमकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों द्वारा रायगढ़ जिला के बरमकेला विकासखंड के 96 ग्राम पंचायत 243 ग्रामों में भ्रमण कर शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए विशेष जागरुकता का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण महाअभियान के इस रथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए बुधवार को रायगढ़ के कलेक्टर भीमसिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर सत्ती गुड़ी चौक कलेक्टर बंगला से रवाना किया गया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा, सचिव मुकेश अग्रवाल,अनिल गोयल, सोनू गोयल, धीरज अग्रवाल, भवानी ईजारदार, प्रकाश बैरागी, अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद बारीक एवं एनएसएस परिवार से शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक एवं प्राचार्य पी.डी. कामर्स कालेज रायगढ़ डॉ. सुशील कुमार एक्का की भागीदारी रही। कलेक्टर भीम सिंह ने बरमकेला के चेंबर ऑफ कॉमर्स की गतिविधियों को जनहित की दिशा में सराहनीय कार्य बताते हुए अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने कहा कि बरमकेला विकासखंड के साथ-साथ अन्य विकास खंडों में भी को इस रथ को भ्रमण हेतु गति दिया जाए। जिस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा ने इसे बरमकेला के साथ साथ सारंगढ़ रायगढ़ विकासखंड के भी दूरस्थ अंचल ग्रामों में जागरूकता के लिए भ्रमण कराने हेतु अपनी सहमति बताई। कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को भी रायगढ़ नगर के गली मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...