raigad-plant-gifted-by-ramdas-draupadi-foundation-to-those-who-took-the-vaccine
raigad-plant-gifted-by-ramdas-draupadi-foundation-to-those-who-took-the-vaccine

रायगढ़ : रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा वैक्सीन लेने वालों को उपहार स्वरूप दिया गया पौधा

रायगढ़ 26 जून (हि.स.)। जिले के कलेक्टर भीम सिंह द्वारा चलाये गये महा टीकाकरण अभियान में लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने उपहार स्वरूप पौधे भेंट किये। वहीं वार्ड नम्बर 15 में महापौर जानकी काटजु, पार्षद अनुपमा शाखा यादव, अनिल शुक्ला, शाखा यादव, मुनिसपल स्कूल के प्रचार्य सहित कई अन्य शिक्षक व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की ओर से रामनंद यादव एवं नगर के सैकड़ो गणमान्य जन के कर कमलों से वैक्सीन लेने वाले लोगों में से 100 पौधे उपहार स्वरूप भेंट किये गये। साथ ही वार्ड नम्बर 26 के पार्षद पिंकी विमल यादव के हाथों वैक्सीन लेने वाले लोगों में से 100 लोगों उपहार स्वरूप पौधे भेंट किये गये। टीकाकरण अभियान को गति देने और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों के ध्यानाकर्षण के लिए जनप्रतिधियों और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा चलाये जाने वाले संयुक्त अभियान से लोगों में जागरूकता लाने का अभिनव प्रयास है। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in