back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल सीएम ने राहुल गांधी सदस्यता रद्द होने को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- BJP सरकार ने रची साजिश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

शिमला, एजेंसी। सूरत की अदालत के एक फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी साल 2019 में केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। उनकी सदस्यता रद्द होने पर सियासत गरमा गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

सुक्खू ने शनिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज है और जनता के इस लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा कर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया है तथा इसकी लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राहुल गांधी से खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राहुल गांधी से खतरा लग रहा है। लिहाजा राहुल गांधी को चुप कराने का केंद्र की भाजपा सरकार षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद के अंदर तो राहुल गांधी की आवाज दबा सकती हैं,लेकिन जनता की अदालत में उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और आने वाले समय में केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी लोकतंत्र बच पाएगा।हिमाचल में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को एक संस्था द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दिए जाने सम्बंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है। इस पर सरकार अदालत में जवाब देगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵