"भाजपा के पास धन दौलत,और पैसा...", कर्नाटक सरकार के गठन के बाद राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, हमारी जीत का एक कारण कांग्रेस गरीब, आदिवासी, दलित और पिछडों के साथ खडी थी। आप सबने भाजपा की नफरत और करप्शन को को हरा दिया।
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक में शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ 8 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। कांग्रेस विधायक डॉ. जी परमेश्वर, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, केएच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, प्रियांक खड़गे और जमीर अहमद खान ने आज मंत्री के रूप में शपथ लिया। शपथग्रहण समारोह के बाद राहुल गांधी ने भी जनता को संबोधित किया।

राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, हमारी जीत का एक कारण कांग्रेस गरीब, आदिवासी, दलित और पिछडों के साथ खड़ी थी। उन्होंने कहा हमारे साथ सच्चाई थी। आप सबने भाजपा की नफरत और करप्शन को को हरा दिया। उन्होंने आगे कहा- भाजपा के पास धन दौलतऔर पैसा था और हमारे पास कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कर्नाटक की जनता को हम दिल से धन्यवाद करते हैं।

विपक्षी एकजुटता दिखाने का प्रयास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, RJD नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। वहीं, शरद पवार फारुख अब्दुल्ला, एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन भी मौजूद हैं।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in