पंजाब पुलिस का ने कहा- सरेंडर नहीं, गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को रोडेगांव में गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया। हालांकि, अमृतपाल की गिरफ्तारी की जानकारी के साथ ये खबरें भी उड़ीं कि उसने सरेंडर किया है।
पंजाब पुलिस का ने कहा-  सरेंडर नहीं, गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। खालिस्तानी समर्थक भगोड़ा अमृतपाल करीब 36 दिनों की लंबी भागदौड़ के बाद रविवार को गिरफ्तार हो गया। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को रोडेगांव में गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया। हालांकि, अमृतपाल की गिरफ्तारी की जानकारी के साथ ये खबरें भी उड़ीं कि उसने सरेंडर किया है। इसके लिए अमृतपाल की ओर से बकायदा कुछ वीडियो बनाए गए और फोटो खिंचवाई गई। जिससे ये मैसेज जा सके कि वो गुरुद्वारे में आया था। वहां अरदास की, प्रवचन दिया और फिर सरेंडर कर दिया। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने सेरेंडर नहीं बल्कि उसे गिरफ्तार किया गाया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि खूफिया इनपुट के आधार पर उसने गांव को पूरी तरह से घेर लिया था, ऐसे में अमृतपाल सिंह के पास कोई चारा नहीं था।

पंजाब पुलिस ने क्या कहा ?

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6 बजकर 45 मिनट पर गांव रोडे से गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की ओर से एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में आया हुआ है। इसके बाद हमने पूरे गांव को घेर लिया था। इस दौरान गुरुद्वारे की पवित्रता का पूरा ध्यान रखा गया और पुलिस ने गुरुद्वारे में प्रवेश नहीं किया। अमृतपाल को गिरफ्तार कर एनएसए के तहत डिब्रूगढ़ ले जाया गया है।

ग्रंथी ने क्या कहा ?

जत्थेदार जसबीर सिंह ने अपने बयान में कहा है कि अमृतपाल रात में ही गुरुद्वारे में आ गया था। उसने यहां पर संगतों को संबोधित किया और अपने कपड़े बदले। पुलिस का कहना है कि उसने सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया। जसबीर सिंह का कहना है कि अमृतपाल ने पहले ही लोगों को कह दिया था कि वह सरेंडर करने जा रहा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in