दिल्ली सरकार और केंद्र की तल्खी का पंजाब में दिखा असर, भगवंत मान ने जेड प्लस सुरक्षा लेने से किया मना

दिल्ली और केंद्र सरकार की तल्खी का असर अब पंजाब की सरकार पर भी दिख रहा है। ये मामला है पंजाब सरकार के मुखिया भगवंत मान की सुरक्षा का।
Z Plus Security for Bhagwant Maan
Z Plus Security for Bhagwant Maan

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली और केंद्र सरकार की तल्खी का असर अब पंजाब की सरकार पर भी दिख रहा है। ताजा मामला है पंजाब सरकार के मुखिया भगवंत मान की सुरक्षा का। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हाल में ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से जेड प्लस सुरक्षा दी गई जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया है। भगवंत मान ने केंद्र सरकार को इस बाबत पत्र लिखकर सुरक्षा लेने से मना कर दिया है। भगवंत मान ने इसके लिए केंद्र सरकार को यह बताया कि पंजाब की पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम है। इस कारण उन्हें किसी तरह की अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है।

क्यों मिली थी भगवंत मान

सुरक्षा का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने अभी पिछले दिनों ही पंजाब के सीएम भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने का एलान किया था।

सुरक्षा के मुद्दे पर निशाने पर आप सरकार

वहीं, इसके बाद जेड प्लस सुरक्षा को लेकर भगवंत मान विपक्ष के निशाने पर थे। पंजाब में विपक्षी दलों द्वारा आप सरकार को अतिरिक्त सुरक्षा के मुद्दे पर घेरा जा रहा, इसी बीच गुरुवार को मान ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने जेड प्लस सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया।

क्या है इसके पीछे की वजह

जानकारों की माने तो भगवंत मान ने यह कदम केंद्र सरकार और दिल्ली में जारी टकराव के कारण उठाया है। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली सरकार को अधिकारों में तवज्जो मिलने के बाद केंद्र के ताजा अध्यादेश जारी करने के विरोध में भगवंत मान ने यह कदम उठा कर इसका सख्त विरोध किया है। भगवंत मान ने पत्र में लिखा है कि पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा में पूरी तरह से सक्षम है। वह पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को ही अपने साथ रखना चाहते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in