Karnataka Election: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप कहा- धनबल से पलट दी कांग्रेस और JDS की सरकार

प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक के मैसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'सेवा' सत्ता में सरकार का 'धर्म' है। पिछले चुनाव में कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को वोट दिया था।
Karnataka Election: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप कहा- धनबल से पलट दी कांग्रेस और JDS की सरकार

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई के महिने में होने वाले हैं। जिस वजह से सभी पार्टी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गई है। इसी विधानसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी रैली करते नजर आई है। प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक के मैसूर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'सेवा' सत्ता में सरकार का 'धर्म' है। पिछले चुनाव में कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन को वोट दिया था।हालांकि, बीजेपी ने अपने धनबल से जनाकांक्षा को पलट दिया। पिछले कुछ वर्षों में, केंद्र ने राज्य को धन के प्रवाह को कम कर दिया।

पैसों के इस्तेमाल से भाजपा ने उस सरकार को तोड़कर ये सरकार बनाई

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यहां कुछ सालों पहले जो सरकार बनी वो शुरु से ही आपके भरोसे पर नहीं बनी। पिछले चुनाव में आपने कांग्रेस और जद (एस) की सरकार चुनी थी और गलत तरीकों से, पैसों के इस्तेमाल से भाजपा ने उस सरकार को तोड़कर ये सरकार बनाई है। इस सरकार का जो मूल था वो शुरु से ही गलत था। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे बताया कि कांग्रेस ने तय किया है कि कर्नाटक में महिलाओं को 2 हज़ार रुपए हर महीने मिलेंगे। ये आपके खाते में जाएगा। समाज का, देश का, प्रदेश का भविष्य बनाने वाली महिला ही होती है।

राज्य सरकार में हजारों पद खाली पड़े हैं

प्रियंका गांधी ने सत्ताधारी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार में हजारों पद खाली पड़े हैं। धन और नौकरियां आपकी हैं। बीजेपी कुछ भी हिसाब नहीं दे पा रही है। उन्होंने आरक्षण के बारे में भी झूठ बोला है। वे दिल्ली में सत्ता में हैं, उन्होंने कर्नाटक के लोगों के लिए आरक्षण कोटा नहीं बढ़ाया। बीजेपी सरकार ने कोविड-19 राहत कोष या स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन को भी नहीं बख्शा। वे 1000 एम्स अस्पताल, हजारों स्मार्ट क्लासरूम, 750 किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल लाइन और क्या नहीं बना सकते थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in