यूपी कामगार और श्रमिक आयोग से प्रयागराज की तस्वीर बदलेगी : कमलेश
यूपी कामगार और श्रमिक आयोग से प्रयागराज की तस्वीर बदलेगी : कमलेश

यूपी कामगार और श्रमिक आयोग से प्रयागराज की तस्वीर बदलेगी : कमलेश

प्रयागराज, 18 जून (हि.स)। प्रयागराज विधानसभा शहर पश्चिमी के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में काशी प्रान्त मंत्री कमलेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग से प्रयागराज की तस्वीर बदलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग के 18 सदस्यीय टीम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाने जाने पर मुख्यमंत्री योगी का आभार व्यक्त कर हर्ष जताया। राजरूपपुर में गुरुवार को हुई बैठक में भाजपा काशी प्रान्त मंत्री कमलेश कुमार ने कहा यह पहला आयोग होगा जो औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत प्रतिनिधि तथा श्रमिक संगठन के रुप में कार्यरत प्रतिनिधि सदस्य होंगे तथा उद्योगों के विकास एवं श्रमिक हितों में रुचि रखने वाले लोग नामित होंगे। अभी सब अलग—अलग काम करते थे जिससे आपसी समन्वयक की कमी से सरकार के मंशानुरूप कियान्वयन होने में बड़ी लंबी प्रकिया थी।अब सभी विभागों को एक साथ जोड़कर आयोग बनने से तेजी से मजदूरों के हितों में रक्षा होते हुए रोजगार मिलेगा। प्रवासी कामगारों को रोजगार का मजबूत स्तम्भ होगा मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि कामगारों और श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए सर्वांगीण विकास के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग का गठन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री अध्यक्ष एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह उपाध्यक्ष बने हैं। अधिवक्ता अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार कोई आयोग जो शहर और गांव में कामगारों एवं मजदूरों के लिए आयोग बना है। जिसमें श्रम एवं सेवायोजन, सूक्ष्म लघु मध्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन, कृषि, ग्राम विकास, पंचायती राज, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभागों को मिलाकर गठन किया गया। अधिवक्ता पवन श्रीवास्तव ने कहा कामगार व मजदूर किसी भी प्रदेश व जनपद के भाग्य विधाता होते हैं। जिनके परिश्रम लगन और समर्पण पर ही प्रदेश एवं जनपद का विकास निर्भर करता है। जिससे प्रयागराज के प्रवासी तथा निवासी कामगारों व मजदूरों को उनकी क्षमता के अनुरूप सेवायोजन और रोजगार मिलने का सशक्त आयोग होगा। कामगारों और मजदूरों के जीवन में अनेक चुनौतियों को सही दिशा देने एवं स्वावलंबी बनाने में कारगर कार्य करेगा। इस मौके पर जग मोहन आर्या, रामलोचन साहू, रामप्रकाश, चंद्रभूषण सिंह पटेल, कौशकी सिंह पटेल, हिमांशु पाण्डेय, आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in