back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Wrestler Case: पॉक्सो मामले में बृजभूषण के क्लीन चिट पर कांग्रेस का पलटवार, BJP पर लगाया बचाने का आरोप

दिल्ली पुलिस द्वारा नाबालिक पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में क्लीन चिट मामले मे विपक्षी दल कांग्रेस ने कई सवाल खड़े कर दिये है। पार्टी ने मीडिया बाइट के माध्यम से बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के संसद बृजभूषण शरण सिंह को आज दिल्ली पुलिस द्वारा नाबालिक पहलवान के यौन उत्पीड़न मामले में राहत मिली है। पुलिस ने पॉस्को मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिला करते हुए कहा कि इस केस में हमें कोई सबूत नहीं मिले है। इस पूरे मामले पर अब विपक्षी दल कांग्रेस ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। पार्टी ने मीडिया बाइट के माध्यम से बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोदी सरकार ने हमेशा आरोपियों को संरक्षण दिया है

कांग्रेस ने पार्टी कहा इस देश की बेटियां मोदी सरकार से हर तरह की उम्मीद छोड़ दें। जिन बेटियों के साथ मोदी जी फोटो खिंचाते थकते नहीं थे, आज उनके खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी। मोदी सरकार ने हमेशा से आरोपियों और बलात्कारियों को संरक्षण देने का ही काम किया है। BJP ने कुलदीप सिंह सेंगर, चिन्मयानंद कांड, लखीमपुर चीरहरण, उत्तराखण्ड की अंकिता, हाथरस की गुड़िया, इन सभी मामलों में आरोपियों को संरक्षण दिया है। ऐसे मे इस सरकार से न्याय की उम्मीद करना भी बेईमानी है।

अब BJP का नारा है- ‘बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ’

POCSO की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह मीडिया में इंटरव्यू देकर मेडल को 15 रुपए का बता रहे थे, रैलियों में शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। तब दिल्ली पुलिस ने 45 दिनों तक पूछताछ तक नहीं की और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज की गई। एक नाबालिग लड़की बृजभूषण शरण सिंह जैसे बड़े आदमी के खिलाफ POCSO की शिकायत दर्ज करती है, यौन शोषण का आरोप लगाती है। इसके बाद सारा तंत्र, पुलिस, सरकार के मंत्री और सांसद मिलकर उस लड़की के खिलाफ खड़े हो जाते हैं और बृजभूषण शरण सिंह को संरक्षण दिया जाता है। आज भारतीय जनता पार्टी का नारा है- ‘बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ’

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵