प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों? PM मोदी की UCC टिप्पणी पर बोले असदुद्दीन ओवैसी

एक घर में दो कानून एक साथ नहीं चल सकते। वैसे भारत के संविधान मे भी नागरिक के समान अधिकार की बात की गयी है: प्रधानमंत्री मोदी
PM Modi,Asaduddin Owaisi
PM Modi,Asaduddin Owaisi

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार को 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई बड़े मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। अपने इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा उच्चतम न्यायलय ने भी समान नागरिकता संहिता (UCC) की वकालत की है। लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग इसका विरोध कर रहें है। प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद अब विपक्ष हमलावर है।

प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों? : ओवैसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समान नागरिकता संहिता (UCC) पर दिये बयान के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा प्रधानमंत्री को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत क्यों है? उन्हें अपनी सोच का सॉफ्टवेयर बदलना चाहिए। भारत के मुसलमान को पाकिस्तान, मिस्र से क्या करना है? आप क्या उन्हें बड़ा और हमें कम समझ रहे हैं क्या? यह तो देश विरोधी बात है। प्रधानमंत्री को यह समझने की ज़रूरत है कि अनुच्छेद 29 एक मौलिक अधिकार है, मुझे लगता है प्रधानमंत्री को यह समझ नहीं आया। संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात है। इस्लाम में शादी एक कॉन्ट्रैक्ट है, हिंदूओं में जन्म-जन्म का साथ है। क्या आप सबको मिला देंगे? भारत की विविधता को वे एक समस्या समझते हैं।

बड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रहें ऐसी बात

PM मोदी की UCC टिप्पणी पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा PM मोदी बरोजगारी, गरीबी, मंहगाई, मणिपुर के हालात पर बात क्यों नहीं करते हैं। मणिपुर 60 दिनों से जल रहा है, एक बार भी उन्होंने शांति की अपील नहीं की। इन सब मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं।

देश में समान नागरिक संहिता की आवश्यक्ता नहीं

JDU नेता के.सी. त्यागी PM मोदी की UCC टिप्पणी पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित विधि आयोग ने विचार कर जो रिपोर्ट दी उसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता को सही नहीं बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस देश में इसकी आवश्यक्ता नहीं है।

PM मोदी को याद दिलाई संविधान की शपथ

UCC पर PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य आरिफ मसूद ने कहा प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान की शपथ ली है। देश के सभी वर्गों को संविधान पर भरोसा है और वे इसे बदलने नहीं देंगे।

यूनिफार्म सिविल कोड पर क्या बोले मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, "यूनिफार्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। जैसे एक घर में दो कानून से घर नहीं चल सकता। वैसे भारत के संविधान मे भी नागरिक के समान अधिकार की बात की गयी है। वोट बैंक की राजनीति हो रही है। मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करके देश को तोड़ते है। बीजेपी कैडर मुस्लिम को जाकर इस बात को समझाए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in