Rahul Gandhi Marriage: शादी के विषय पर क्या बोले राहुल गांधी? ढूंढ रहें ऐसी जीवनसाथी

लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी से कहा 'आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें'।
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi(photo : twitter)

Patna Opposition Meet: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब तक कुंवारे हैं, और उनके शादी की चर्चा अक्सर सोशल मीडिया पर सबसे बड़ी सनसनी खबर बन जाती है। ऐसे में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के चिरपरिचित चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कही शादी की बात ने एक बार फिर इस मुद्दे को सनसनी खबर में बदल दिया है। लालू प्रसाद ने राहुल गांधी से कहा 'आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें'।

कब करेंगे राहुल शादी?

आपको बता दें कि अपनी शादी के बारे में राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान खुलकर बात कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में जब शादी के बारे में राहुल गांधी से सवाल किया गया। तो उन्होंने इसका जवाब बहुत ही सामान्य तरीके से दिया। राहुल गांधी ने कहा जब कोई सही लड़की मिलेगी, तो शादी कर लूंगा। हां बस मेरी शादी को लेकर एक ही शर्त है, मै जिससे शादी करूंगा वह लड़की इंटेलिजेंट होनी चाहिए। उन्होंने अपने माता-पिता की शादी के बारे में बताते हुए कहा कि ये शानदार जोड़ी रही है। इसलिए विवाह के बारे में मेरे ख्याल बहुत ऊंचे हैं। मै भी ऐसा ही किसी जीवनसाथी की तलाश कर रहा हूँ। जब मेरी यह तलाश पूरी हो जएगी तब मै शादी कर लूंगा।

लालू प्रसाद यादव ने कही ये बात

पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सयुक्त प्रेस वार्ता में मीडिया से मुखातिब होने के बाद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। लालू यादव ने राहुल गांधी की दाढ़ी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप घूमने लगे तो दाढ़ी बढ़ा लिए, इससे नीचे मत ले जाइए। आप हमारी सलाह नहीं माने, शादी नहीं किये... अभी समय नहीं बीता है। आप शादी करिये, हम लोग बारात चलें। उन्होने आगे कहा कि आपकी मम्मी (सोनिया गांधी) बोलतीं थीं कि हमारी बात नहीं मानता, शादी करवाइए..आप शादी कर लीजिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि आपने कह दिया, तो (शादी) हो जाएगी।

कैसी जीवनसाथी ढूंढ रहे राहुल गांधी?

एक इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिलीजुली हों। साक्षात्कार में राहूल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह मेरे जीवन का प्यार थीं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in