back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर बोला US, ‘हमें कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज़ होने के आरोपों की भी जानकारी’

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान के बाद सरकार ने US डिप्लोमैट को जवाब-तलब के लिए बुलाया था, अब अमेरिका ने इस बारे में दोबारा बयान दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जर्मनी और अमेरिका की तरफ से इस मामले में आधिकारिक बयान भी जारी किए गए थे। हालांकि, बयान के बाद दोनों ही देशों के डिप्लोमैट्स को भारत सरकार ने तलब किया था।

इसके बाद जर्मनी ने जहां यू-टर्न लेते हुए कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को मानवाधिकार और आज़ादी देता है। वहीं अमेरिका ने फिर से इस मुद्दे पर बात की है। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन मैथ्यू मिलर ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज़ होने के आरोपों की भी जानकारी है।

मैथ्यू मिलर ने कहा, “हम पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इसमें अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी भी शामिल है। हम हर मुद्दे पर निष्पक्ष, पारदर्शी और टाइमली कानूनी कार्रवाई का समर्थन करते हैं।”

मिलर ने कहा, “हमें कांग्रेस के उन आरोपों की भी जानकारी है जिसमें उन्होंने कहा था कि टैक्स अथॉरिटीज़ ने उनके कई अकाउंट फ्रीज़ कर दिए हैं। जिसकी वजह से उन्हें चुनाव प्रचार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ” वहीं, अमेरिकी डिप्लोमैट को समन किए जाने को मिलर ने प्राइवेट डिप्लोमैटिक बातचीत बताया।

भारत ने जताया था विरोध

अमेरिका ने पहले भी बयान जारी किया था कि वो भारत के राजनीतिक घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र बनाए हुए हैं। इस बयान का भारत ने कड़े शब्दों में विरोध किया था। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया था कि भारत में चल रही कानूनी कार्रवाई पर अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के बयान का वो विरोध करते हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में लिखा था, “भारत की कानूनी प्रक्रिया को एक निष्पक्ष न्यायपालिका देखती है।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...