नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। हमेशा अपना पार्टी के खिलाफ बोलने वाले भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर एक सवाल पर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने और भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने की अटकलों पर विराम लगाते हुए राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार नहीं कर सकती। मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि वरुण गांधी और उनकी विचारधारा अलग है, उन्होंने कहा कि उनसे मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं, मगर कभी स्वीकार नहीं कर सकता। साथ ही कहा की वरुण गांधी ने RSS ज्वाइन कर ली है, मैं कभी आरएसएस (RSS) दफ्तर नहीं जाउंगा।




