आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

Narendra Modi Handsome
Narendra Modi Handsome

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भाजपा ने दिल्ली में हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस साल देश के 9 राज्यों में होने वोले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी संगठन में कोई बदलाव नहीं करने पर रणनीति बनाई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकल भी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव तक बढ़ा दिया गया है।तकनीकी तौर पर भी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं कराया जा सकता था, क्योंकि बीजेपी के संविधान के मुताबिक 50% यानी की आधे राज्यों में संगठन के चुनाव के बिना पार्टी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता। 2022 में भाजपा संगठन के चुनाव नहीं हो सके हैं, इसलिए जेपी नड्डा का भी कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा दिया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in