back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफवाह के बाद काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में पहुंचे महिलाएं और बच्चे

तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप के बाद कई देशों से राहत सामग्री भेजी जा रही है। भूकंप पीड़ितों के लिए उड़ानें रवाना होने के अफवाह पर काबुल हवाई अड्डे पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए।

इस्लामाबाद, एजेंसी। तुर्किये भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए उड़ानें रवाना होने की अफवाह फैलने के बाद सैंकड़ों की संख्या में अफगान महिलाएं और बच्चे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित हवाई अड्डे पहुंच गए।

हवाई अड्डे पर एकत्रित हुए लोग

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और तस्वीरों में सैकड़ों लोग अंधेरे और ठंड में हवाईअड्डे की तरफ पैदल जाते नजर आ रहे हैं। इस दृश्य ने अगस्त 2021 की याद ताजा कर दी जब देश में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद हजारों लोग हवाई मार्ग से देश से बाहर निकलने के प्रयास में हवाई अड्डे पहुंच गए थे। काबूल निवासी अब्दुल गफार (26) ने कहा कि मैंने सुना है कि तुर्किये को मदद के लिए लोगों की जरूरत है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं वहां जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद करूं। यह मेरे लिए देश से बाहर निकलने का एक अवसर भी हो सकता है।

काबुल प्रमुख ने कहा कि वे किसी अफवाह के चलते व्यवस्था को बाधित न करें

गफ्फार ने बताया कि ठंड के बीच हवाई अड्डे के पास तीन घंटे तक इंतजार किया।  तब तालिबान बलों ने बताया कि तुर्किये के लिए ऐसी कोई उड़ान नहीं है, तो वे वापस घर आ गए। काबुल पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता खालिद जादरां ने बताया कि काबुल से ऐसी कोई उड़ान नहीं है। पुलिस प्रमुख ने लोगों से कहा कि वे किसी अफवाह के चलते व्यवस्था को बाधित नहीं करें।

अफगान सरकार ने की राहत पैकेज देने की घोषणा

तालिबान सरकार ने एक बयान जारी करके भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उसने तुर्किये को एक करोड़ अफगानी और सीरिया को 50 लाख अफगानी का राहत पैकेज देने की घोषणा की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵